
दैनिक किरनः यूपी की राजधानी लखनऊ में शहर से 7 दिन अवैध बस्तियां हटा दी जाएंगी। कमिश्नर रोशन जैकब के निर्देश के बाद अब बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त ऑफिस में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, शहर में बढ़ती भिखारियों की संख्या को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई थी। जिसमें बताया गया कि राजधानी से सटे जिलों के लोग यहां अवैध बस्तियां बनाकर रहने लगे हैं। इनकी संख्या काफी अधिक हो गई है।