संवाददाता दैनिक किरनः यूपी में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 47 जिलों में शीतलहर और 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। बुलंदशहर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।



