
दैनिक किरनः UP सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अब 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद ही कराए जाएंगे। उनके मुताबिक पंचायत चुनाव एक लंबी संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें पिछड़े वर्ग और महिलाओं के आरक्षण का निर्धारण अभी बाकी है। ऐसे में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हुए बिना चुनाव कराना संभव नहीं है।


