संवाददाता दैनिक किरनः नए साल की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटे ने मां और 4 बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार नया साल मनाने आगरा से लखनऊ आया था। सभी होटल शरतजीत में रुके हुए थे। पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते हत्या की आशंका है।



