
दैनिक किरनः यूपी STF ने मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में मार गिराया है। अनुज पर ढाई लाख का इनाम था। मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों में उसके खिलाफ 24 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यूपी STF ने जमशेदपुर में झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अनुज कनौजिया को मार गिराया है। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और उस पर कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।