
संवाददाता दैनिक किरनः अमृत स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहले स्नान के मौके पर सुबह 8 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सिर्फ संगम में हर घंटे दो लाख लोग डुबकी लगा रहे हैं। यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। 12 km एरिया में बने स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरे हैं। वाहनों की एंट्री बंद होने के कारण श्रद्धालु 10 से 12 km पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं।


