“महंगाई मैन” मोदी का फिर चला हंटर

दैनिक किरनः देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “महंगाई मैन” मोदी का हंटर एक बार फिर जनता पर चला है। पार्टी के अनुसार, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में करीब 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल भी लगभग 22 रुपए महंगा कर दिया गया है।कांग्रेस का कहना है कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और महंगाई में और तेजी आएगी। पहले से ही रसोई गैस की ऊंची कीमतों से परेशान जनता के लिए यह एक और झटका है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अब सरकार पेट्रोल-डीजल के जरिए भी लोगों से अतिरिक्त वसूली कर रही है, जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top