संवाददाता दैनिक किरन मनूपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नव नियुक्त वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी और संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष गंगापार आशीष केसरवानी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के सुख-दुख और संघर्ष में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों को उनके अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। संयुक्त महामंत्री आशीष केसरवानी ने कहा कि यदि किसी व्यापारी को कोई समस्या होती है तो वह संगठन से संपर्क करे, जिसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। संगठन हर छोटे-बड़े व्यापारी के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर जिला गंगापार महामंत्री राजेंद्र केसरवानी, जिला कोषाध्यक्ष भोलानाथ केसरवानी, पंकज कुमार, मनूपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल, महामंत्री महेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव विवेक जायसवाल, मंत्री विनय जायसवाल, संरक्षक छेदीलाल जायसवाल, नन्हें लाल, राजेश जायसवाल (पूर्व प्रधान), शंभूनाथ गुप्ता, राकेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, राजन जायसवाल, राजू, संजय, सुभाष, आशुतोष, सुजीत, और जिम्मी जायसवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
