भारत को मिली अच्छी खबर, भारत वापस आएंगे रूसी सेना में शामिल भारतीय-

संवाददाता दैनिक किरन: यूक्रेन से जंग लड़ने के लिए रूसी सेना में भर्ती किए गए भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी की खबरें आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थीं। इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद, दोनों नेताओं ने सहमति जाहिर की कि ये भारतीय सैनिकों की सुरक्षित वापसी व्यवस्था को लेकर होनी चाहिए।

पिछले कुछ महीनों में कुछ भारतीय सैनिकों की मौत हो चुकी थी, जो रूसी सेना में शामिल थे। इस पर भारत सरकार ने रूसी रक्षा अधिकारियों से विवादित मुद्दों पर विचार किया और साफ किया कि भारतीय नागरिकों को बिना अनुमति के सैना में भर्ती नहीं किया जाना चाहिए।

इस समझौते के बाद, भारतीय सैनिकों की सुरक्षित भारत वापसी का इंतजाम किया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा और भारतीय सरकार द्वारा उनके हक की रक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top