बैंक ऑफ बड़ौदा में 1267 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.bankofbaroda.in पर आज से शुरू हो गई है। आवदेन की लास्ट डेट 17 जनवरी है। चयनित अभ्यर्थियों को बैंक में कम से कम 3 साल सेवा देनी होगी। इसके लिए 1.5 लाख का बॉन्ड भी भरना होगा। पेपर ढाई घंटे का होगा। पहले तीन सेक्शन के लिए 75 मिनट और चौथे सेक्शन के लिए 75 मिनट दिए जाएंगे। 225 मार्क्स के 150 प्रश्न होंगे।
