संवाददाता दैनिक किरनः प्रयागराज में सड़क हादसे में जख्मी हाईकोर्ट के वकील शिवाकांत अवस्थी की पत्नी 40 वर्षीय सीमा बाजपेई की मौत हो गई। शनिवार को सीमा अपने पति के साथ स्कूटी से जा रहीं थीं। करेली थाने के पास बालू लदे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में सीमा गंभीर रूप से जख्मी हुईं थीं। डंपर का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया था। जिससे पैर काटने पड़े थे।
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल मे वह गंभीर हालत में भर्ती थीं। इलाज के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक निकल भागा था। उसकी तलाश चल रही है। सीमा गींज जसरा प्राथमिक विद्यालय समलिया प्रथम में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थीं। उनके एक बेटा एक बेटी है। करेली पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
