प्रयागराज में किसान नेता राकेश टिकैत का आगमन 8 अप्रैल को-


दैनिक किरनः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रमुख किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत 8 अप्रैल 2026 को प्रयागराज पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, टिकैत सुबह 9:30 बजे एयरपोर्ट रोड के पास स्थित मोहिनी चौराहा, आर.के. विला पहुंचेंगे। यहां पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:00 बजे काफिले के साथ फतेहपुर जनपद के लिए रवाना होंगे।
यात्रा के दौरान उनका काफिला खागा होते हुए अखरी गांव पहुंचेगा, जहां वे स्वर्गीय पप्पू सिंह, उनके पुत्र एवं भाई की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
टिकैत के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। साथ ही, बड़ी संख्या में किसानों और समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top