
दैनिक किरनः आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6.13 मिनट से 10.22 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं। इसका शुभ मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 मिनट तक है। मां को प्रसन्न करने के लिए- ओम देवी शैलपुत्र्यै नमः ह्रीं शिवायै नमः वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्, वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् का जाप करें।