संवाददाता दैनिक किरन: भारत चंद्रयान-3 के जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ चंद्रयान-3 को विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यह सम्मान 14 अक्टूबर 2024 को इटली के मिलान शहर में आयोजित 75वें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भारत को प्रदान किया जाएगा।
