
संवाददाता दैनिक किरनः भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र में अच्छी कार्य प्रणाली को देखते हुए, जनता के बीच रहकर सुख-दुख को समझने एवं निवारण हेतु, क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को हर जरूरत मंदों तक पहुंचने के लिए भाजपा मण्डल स्तरीय चुनाव की घोषणा मंगलवार को हुई जिसमे पांडेश्वर नाथ धाम मण्डल अध्यक्ष महेंद्र गिरि को चुने गए। महेन्द्र गिरी वर्तमान समय में ग्राम प्रधान जैतवारडीह के पद पर कार्यरत है। भारतीय जनता पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष पद के घोषणा की जानकारी होते ही कार्यकताओं ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी। महेन्द्र गिरी ने इस जीत को कार्यकर्ताओ की जीत बताते हुए बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी सहयोगीयों का आभार व्यक्त करता हुऐ भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को निभाने की बात कही। इस मौके पर क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय लोग, मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


