गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की-

संवाददाता दैनिक किरन: आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन स्नान और दान को बहुत ही शुभ माना जाता है, और शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ा श्रद्रालुओं का सैलाब

संवाददाता दैनिक किरन: आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस विशेष पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान और दान को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा और सम्मान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top