केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर हमला-

दैनिक किरनः केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब वह UDF प्रत्याशी एपी अनिल कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। दो गाड़ियों के काफिले में थरूर आगे वाली गाड़ी में सवार थे। इसी दौरान करीब 8 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और खिड़की के शीशों पर जोर-जोर से हमला करने लगे। थरूर के गनमैन ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top