
दैनिक किरनः योगी सरकार ने एक बार फिर सूबे में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया है। मंगलवार को 16 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। अयोध्या DM चंद्र विजय सिंह अब विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास बनाए गए हैं। चंदौली DM रहे निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या DM बनाया गया है। प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली DM बनाया गया है। जौनपुर के CDO सीलम साईं तेजा को प्रयागराज नगर आयुक्त बनाया गया है।