उत्तर प्रदेश के 127 नगर निकायों में सीमा विस्तार किया गया है, जिसमें 10 नगर निगम, 46 पालिका परिषद और 71 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इनमें नालियां, सड़क, विद्युतीकरण, स्कूल और जलापूर्ति जैसी सुविधाएं शामिल हैं। नए शहरों के विकास के लिए ₹1135 करोड़ का आवंटन किया गया है। नगर विकास विभाग का कहना है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले इन निकायों में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
