
JIO अब अपने यूजर्स को 5.5G सर्विस ऑफर करेगा। ये सर्विस 5G का ही अपडेटेड वर्जन है, जिसमें बेहतर नेटवर्क और फास्टर कवरेज मिलती है। इस नेटवर्क को 5G एडवांस भी कहा जाता है। इसमें यूजर्स को अपलिंक 1Gbps की स्पीड मिलती है। वहीं इसमें 10Gbps की डाउनलिंक स्पीड मिलती है। भारत में JIO 5.5G सर्विस देने वाला पहला सर्विस प्रोवाइडर है। हालांकि दुनिया में JIO के अलावा दूसरी कंपनी भी ये सर्विस दे रही हैं।


